8.28 ग्राम स्मैक संग आरोपित गिरफ्तार

■8.28 ग्राम स्मैक संग आरोपित गिरफ्तार

■ सितारगंज: पुलिस ने गश्त के दौरान 8.28 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस वाहन देखकर घबरा गया और अपनी आर्टिका कार को झाड़ियों में छुपाने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
एस0एस0आई0 विक्रम सिंह धामी ने बताया कि तलाशी में आरोपित के जेब से स्मैक और बिक्री की कमाई 2500 रुपये बरामद हुए। वही आरोपित ने अपनी पहचान आकिल पुत्र साकिर, निवासी वार्ड 5, सितारगंज के रूप में दी। उसने बताया कि वह स्मैक बहेड़ी के नदीम नामक व्यक्ति से खरीदकर स्थानीय नशेड़ियों को बेचता है। इस पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल आर्टिका कार यूके06 टीए 6789 को भी जब्त कर लिया गया है।




