दिनेशपुर थाने का वांछित अभियुक्त नानकमत्ता पुलिस के हत्थे चढ़ा

■दिनेशपुर थाने का वांछित अभियुक्त नानकमत्ता पुलिस के हत्थे चढ़ा

■नानकमत्ता : थाना पुलिस ने दिनेशपुर पुलिस के वांछित चल रहे एक अभियुक्त को दबोचकर न्यायालय में पेश किया है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दिनेशपुर थाना पुलिस ने ग्राम सलामत नानकमत्ता निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र आत्माराम को उसके साथी दिलेर सिंह (निवासी बिडोरा मझोला) के साथ 262 ग्राम स्मैक समेत मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए पूर्व में पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद अंग्रेज सिंह जमानत पर छूटने के उपरांत दिनेशपुर थाने में वांछित चल रहा था।
नानकमत्ता थाने के उपनिरीक्षक मनोज जोशी ने अपनी टीम के साथ उसे दबोच लिया। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।




