अच्छी पहल-नशा मुक्ति के लिए रन फ़ॉर यूनिटी मैराथन 16 नवंबर को

■नशा मुक्ति के लिए रन फ़ॉर यूनिटी मैराथन 16 नवंबर को

■सितारगंज। नशा मुक्ति के लिए रन फ़ॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा। इसमें केवल उत्तराखंड के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
युवा शक्ति को समर्पित यह राज्य स्तरीय मैराथन “उड़ान उत्तराखंड” नशे के खिलाफ एक जनआंदोलन है। मैराथन में 16 से 20 वर्ष आयु वर्ग में 12 किमी, 21 से 26 वर्ष आयु वर्ग में पांच किमी की होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 51,000, द्वितीय पुरस्कार 31,000 और तृतीय पुरस्कार 21,000 रुपये दिए जाएंगे।
मैराथन में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें और रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 नवंबर रहेगी।







