किच्छा की गौला नदी में जेसीबी मशीन से अवैध खनन

■किच्छा की गौला नदी में जेसीबी मशीन से अवैध खनन

■किच्छा। दिनदिहाड़े किच्छा नगर क्षेत्र में गौला नदी में जेसीबी मशीनों से खुदाई जारी है, जो पिछले कई दिनों से लगातार चल रही है। दो-दो जेसीबी मशीन , दर्जनों डंपर, ट्रैक्टर – ट्रॉली लगातार अवैध खनन में शामिल हैं। उत्तराखंड उपखनिज परिहार नियमावली 2023 के नियम 50(6) के अनुसार, कोई भी जेसीबी मशीन किसी भी नदीतल उपखनिज क्षेत्र में खनन नहीं कर सकती।
इसके बाद भी किच्छा में अवैध खनन जारी है , और बड़ी मात्रा में खुले स्थान पर स्टॉक किया जा रहा है। जिसको बाद में अलग अलग ट्रक वअन्य गाड़ियों में लोड कर बेचा जा रहा है।
यहां पहले भी इसी प्रकार से खनन जारी रहता था। सूत्रों के मुताबिक पूरे खनन वर्ष में किच्छा तहसील क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर इसी तर्ज पर करोड़ों रुपए का खनन चोरी किया जाता है। अभी तो केवल जेसीबी मशीनों से ही कार्य किया जा रहा है, इसी प्रकार प्रशासन की छूट रही तो रात दिन कार्य होगा और इससे भी बड़ी मशीनों का उपयोग किया जाएगा। लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन के अलावा खनन विभाग के इशारे पर अवैध खनन किया जा रहा है।







