12 लाख की चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

12 लाख की चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

■12 लाख की चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
■एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स व हल्द्वानी पुलिस ने 2 किलो 20 ग्राम अवैध चरस बरामद की


■हल्द्वानी।एसटीएफ की एंटी नोरकोटिक्स सेल और हल्द्वानी पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरफ्तार नशा तस्कर ड्रग तस्करी पहले भी भेजा गया था जेल। जमानत पर आकर फिर से तस्करी में जुट गया था।

एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट के प्रभारी पावन स्वरुप के नेतृत्व में हल्द्वानी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के पास से एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से कुल 2 किलो 20 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई ।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने यह चरस चम्पावत के नौलिया गांव से खरीदी थी, जिसको वह मैदानी क्षेत्रों मे ऊंचे दामों मे बेचने के लिए लाया था। इससे पहले भी वह कई बार पहाड़ी क्षेत्र से चरस ला चुका है। अभियुक्त द्वारा बताया गया की इससे पहले भी वो एक बार चरस तस्करी मे जेल जा चुका है। जमानत से छूटने के बाद कम समय मे ज्यादा पैसा कमाने के लालच मे उसने दुबारा से चरस तस्करी का काम शुरु कर दिया था।पूछताछ में अन्यकई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
अभियुक्त का नाम पता
नारायण सिंह परगई पुत्र हरकिशन परगई निवासी ग्राम कुकना तहसील ओखेलकांडा, थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल हाल निवासी जय दुर्गा कालोनी, दुर्गा सिटी सेंटर, हल्द्वानी
एंटी नार्कोटिक्स टीम
निरीक्षक पावन स्वरुप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम
एसएसआई रोहताश सागर, एएसआई अशोक कुमार, आरक्षी रणबीर सिंह शामिल हैं!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page