आबकारी टीम ने नष्ट की चार की भट्ठियां, 90 लीटर कच्ची शराब बरामद

■आबकारी टीम ने नष्ट की चार की भट्ठियां, 90 लीटर कच्ची शराब बरामद

■सितारगंज। आबकारी विभाग के टीम में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम को नानकमत्ता क्षेत्र अवैध शराब बनाने की सूचना मिली। आबकारी टीम खटीमा ने नानकमत्ता क्षेत्र के सुंदरनगर गांव के पास नाले पर जल रही 02 भट्टियों को नष्ट किया।

भट्टी से दो प्लास्टिक जरीकेन में 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। 2000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया।

इधर, बसगर शक्तिफार्म में भी टीम ने छापामारी कर नाले पर जल रहीं दो भट्ठियां नष्ट की। यहां एक रबर ट्यूब में 50 लीटर शराब बरामद कर 2200 लीटर लहन नष्ट किया गया।







