गुपचुप तरीके से नैफेड भारत ब्रांड का चावल मंगाने पर दो राइस मिल संचालकों को नोटिस,ग्रामीण ने मामले के मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

गुपचुप तरीके से नैफेड भारत ब्रांड का चावल मंगाने पर दो राइस मिल संचालकों को नोटिस,ग्रामीण ने मामले के मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

●गुपचुप तरीके से नैफेड भारत ब्रांड का चावल मंगाने पर दो राइस मिल संचालकों को नोटिस
●ग्रामीण ने मामले के मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। नैफेड का भारत ब्रांड चावल तरीके से मांगने और इसके सूचना मंडी समिति को नहीं देने पर सचिव ने दो राइस मिल संचालकों को नोटिस जारी किया है। दोनों संचालकों से मामले में जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा एक ग्रामीण ने भी मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। जानकारी के अनुसार बाजार में राशन की कीमतों के नियंत्रण के लिए नैफेड की ओर से उधम सिंह नगर जिले में भारत ब्रांड चावल और गेहूं के आटे की आपूर्ति की जाती है। इस समय सितारगंज क्षेत्र में नैफेड की ओर से आने वाले आटे और चावल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इधर हल्दुआ निवासी हरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत बताया है कि क्षेत्र में नेफेड की ओर से आते गेहू चावल की आपूर्ति की गई थी लेकिन कुछ व्यापारियों ने उसे रास्ते में ही गायब कर दिया। इस कारण उनको आटा और चावल नहीं मिल पा रहा है। सूत्रों के अनुसार नेफेड की ओर से आने वाला चावल और आटे को कुछ व्यापारी गायब कर देते हैं और उन्हें महंगे दामों पर बेचते हैं। इधर मंडी समिति सचिव विनोद पलडिया ने क्षेत्र के दो राइस मिल संचालकों को बाहर से अनाज लाने और मंडी समिति को सूचना न देने पर नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर राइस मिल संचालकों को सचिव ने दोबारा नोटिस जारी किया है!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page