छात्राओं और अभिभावकों को स्वास्थ्य को लेकर किया गया जागरूक

छात्राओं और अभिभावकों को स्वास्थ्य को लेकर किया गया जागरूक

●छात्राओं और अभिभावकों को स्वास्थ्य को लेकर किया गया जागरूक

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। सेवा संकल्प एवं आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में मां-बेटियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर और प्रबंधक पलविंदर सिंह औलख द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। उजास कार्यक्रम के अंतर्गत “मासिकधर्म एवं स्वास्थ्य संबंधित” और मिथक को दूर करने की जानकारी दी गई। जहां विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और उनकी माताओं और शिक्षकों को जागरूक किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मासिकधर्म, महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए साफ सफाई और खान-पान के महत्व के विषय में सेवा संकल्प की महिला सचिव सुश्री सुखप्रीत कौर, वरिष्ठ सदस्य अनीता सूद, राष्ट्रीय समन्वयक फंड रेजिंग इवेंट लवलीन छाबड़ा, और स्वयं सेवक शृष्टि और पूजा द्वारा उपस्थित बच्चियों एवं माताओं ,आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य महिलाओं को संबंधित विषय पर जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समन्वयक श्री सारिपुत्र कामबले और उजास के जूनियर परियोजना समन्वयक श्री अतुल साथर भी मौजूद रहे। जागरुकता कार्यक्रम के द्वारा प्रतिभागी छात्रों ने अपने अनुभव बांटे और कहा कि इस प्रकार की जानकारी कभी किसी स्कूल में नहीं दी गई अब हम सभी को एक रास्ता दिखा कि यदि हमारे साथ पढ़ने वाली कोई लड़की या घर पर माँ, बहन या बाहर कोई भी महिला अपनी समस्या के साथ दिखे, तो हम उसकी उचित मदद कर सकते हैं। ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर और प्रबंधक पलविंदर सिंह औलख ने आमंत्रितों का स्वागत किया। उन्होंने यह भी बताया कि यह विषय स्कूलों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
इस कार्यक्रम का संचालन एकेडेमिक कोऑर्डिनेटर उत्तम तिवारी ने किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य सीमा जोशी, सुखवंत कौर, गीता तिवारी, अनुपमा दुबे, मनीषा रावत, पूजा जोशी, मेघा, एकता रौनक, सिमरन आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page