बेटी है तो कल है बेटी नहीं तो जग नहीं

बेटी है तो कल है बेटी नहीं तो जग नहीं

●बेटी है तो कल है बेटी नहीं तो जग नहीं

●बेटिओं का हुआ सम्मान

●सिखों का इतिहास रहा है देश सेवा का

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज|श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में बैशाखी कार्यक्रम गुरु महाराज जी की अरदास कर आयोजित किया गया।ट्रस्ट के
अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह ने कहा कि सिखों का इतिहास हर पल देश और मानवता की सेवा करने का रहा है, ट्रस्ट द्वारा समाजहित में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रतिदिन भोजन, कपडे,दवाई,निर्धन बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु ट्रस्ट सदैव समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा आज बैशाखी के उपलक्ष्य पर बिभिन्न क्षेत्रों में अपना अतुलनीय योगदान व गुरु महाराज जी के आदर्शो को जन जन तक अपने अपने माध्यम से पहुँचाने व जागरूक करने वाली ऐसी बेटिओं व सिख महिलाओं का सम्मान किया गया है।कार्यक्रम में पंजाब से आई गतका पार्टी ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन दिखाया। सिख समाज से सम्बंधित क्विज प्रीतियोगिता में लड़कियों ने प्रतिभाग कर अपनी मानसिक योगिता का परिचय दिया।बडापुरा गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा मोहन सिंह व अग्रसेन ट्रस्ट के पदाधिकारिओं ने श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट की टीम को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह,सुखवीर बेदी,अजीत सिंह जोशन, गुरदयाल सिंह,समाजसेवक महेश मित्तल,हरप्रीत सिंह,करमजीत सिंह चन्ना,हरजिंदर सिंह लाड़ी,परविंदर सिंह,रोशन लाल अग्रवाल,रमेश गोयल,विलायती राम कक्कड़,जगीर सिंह,गुरमीत सिंह,
विजय सलूजा, राजेश शैली,सुरेश अग्रवाल,सुरेश सिंघल,गोपाल सिंह बिष्ट,यादराम गुप्ता,दलवीर सिंह बल,
गुरप्रीत सिंह देओल,राजा मक्कड़,
मंजीत सिंह,गुरमुख सिंह,बाबा गुरदेव सिंह,भीमसेन गर्ग,करमजीत सिंह चन्ना,पारस सलूजा,
भूषण बड़सीवाल आदि उपस्थित रहे|

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page