महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष समर्थकों सहित भाजपा में शामिल,केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिलाई सदस्यता

● महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष समर्थकों सहित भाजपा में शामिल
●केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिलाई सदस्यता

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जानकी कोहली अपने दर्जनों समर्थ को सहित भाजपा में शामिल हो गई। उनको कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पार्टी कि सदस्यता दिलाई। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर भाजपा के सदस्यता लेते हुए जानकी कोहली ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर वह पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हूं।

भाजपा की नीतियां महिलाओं के साथ ही सभी के लिए एक समान है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भाजपा के विकास परक नीतियों से सभी दलों के लोगों का झुकाव भाजपा के प्रति है। अभी कई दलों के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहां से कांग्रेस की नीतियां देश और आम जनता के विरोध में होती है।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,मण्डल अध्य्क्ष आदेश चौहान,दुग्ध संघ सदस्य रामकुमार, पंकज रावत,मदनलाल,रवि रस्तोगी,मोहित बिष्ट, राजू डसीला,चदन कश्यप,उदय राणा ,विधि नेगी, विद्या वर्मा पार्वती देवी, हरविंदर सिंह, ज्ञान सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे!









