विद्यार्थी परिषद घर घर जाकर मतदान की करेगा अपील

●विद्यार्थी परिषद घर घर जाकर मतदान की करेगा अपील

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सितारगंज इकाई प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री, कॉलेज अध्यक्ष, कॉलेज मंत्री एवं अन्य सदस्यों के साथ आगामी लोकसभा एवं नगर पालिका चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसमें मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हर घर पहुंच कर राष्ट्रवाद को मजबूत करने वालों को मत देने की अपील करेगा। अभाविप एवं नवनियुक्त इकाई विस्तार,होली मिलन समारोह को लेकर बैठक की। इसमे कुमाऊं छात्रा प्रमुख योगिता छेत्री,विभाग सह संयोजक अमित सागर, पूर्व सचिव देवेश कुमार, अभाविप कार्यकर्ता प्रिंस रस्तोगी, विशाल श्रीवास्तव, ऋषि गुप्ता, लवी सागर, चंद्रदीप, सीमा गर्ग, नेहा सक्सेना मौजूद रहे।








