अवैध गैस रिफलिंग का हुआ भंडाफोड़, खुलेआम चल रहा था गोरखधंधा

अवैध गैस रिफलिंग का हुआ भंडाफोड़, खुलेआम चल रहा था गोरखधंधा

■नारायण सिंह रावत

ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

■ हल्द्वानी – हल्द्वानी में गैस रिफलिंग के अवैध कारोबार का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भंडाफोड़ किया है, रामपुर रोड स्थित आईटीआई के पीछे प्रगति विहार कॉलोनी में एक गोदाम में प्रदीप जायसवाल नाम के एक व्यक्ति के द्वारा अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार किया जा रहा था। इसकी शिकायत आज सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को मिली इसके बाद वह मौके पर पहुंची और उन्होंने देखा की कुछ लोगों द्वारा घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की रिफलिंग बिल्कुल अलग ही अंदाज में की जा रही थी, पानी की मोटर के जरिए यह लोग गैस की रिफलिंग करते हैं, ऐसा पहली बार देखने को मिला है। फिलहाल बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर रिफलिंग करने वाली पानी की तीन मोटर को पूर्ति विभाग ने कब्जे में लेते हुए सील कर दिया, प्राधिकरण द्वारा अवैध तरीके से चल रहे गोदाम को सील कर दिया है, अवैध रिफलिंग करने वाले प्रदीप जायसवाल और उसके अन्य साथी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। वहीं अवैध तरीके से दिए गए बिजली कनेक्शन पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page