टेंट के गोदाम में आगजनी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

■टेंट के गोदाम में आगजनी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

■सितारगंज। टेंट के गोदाम में आग लगाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने बीती 18 दिसंबर को गोदाम में आग लगाई थी। धरमेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम सरकड़ा ने थाने पर आकर शिकायत दी की उसका सिसैया हल्दुआ रोड पर टेंट का गोदाम है। 18 दिसंबर को उसके गोदाम में काम करने वाले करन द्वारा उससे एडवान्स में मजदूरी के पैसे मांगे तो उसने कुछ दिन रूककर पैसे देने को कहा। इसी बात का बदला लेने के लिये करन द्वारा अपने साथी रामबाबू के साथ मिलकर रात में पेट्रोल डालकर उसके टेंट के गोदाम में आग लगा दी। जिससे उसके गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। वादी की तहरीर के आधार पर करन पुत्र तोता राम, राम बाबू पुत्र बिहारी लाल निवासीगण ग्राम सुस्वार थाना जहानाबाद पीलीभीत पर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस ने कर्ण और रामबाबू को नकपुरा चौराहा सरकड़ा से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अभियुक्त करन ने एडवान्स में रूपये मांगने व उसके द्वारा मना कर देने के चलते वादी से बदला लेने की नियत से अपने साथी रामबाबू के साथ मिलकर वादी के गोदाम में आग लगा देना बताया।
एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक जनार्दन भट्ट, प्रेम सिंह, अपर उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, चालक राकेश मेलकानी आदि शामिल हैं!




