बैकुंठपुर में लगा बहुउद्देशीय शिविर , प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद

बैकुंठपुर में लगा बहुउद्देशीय शिविर , प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद

■बैकुंठपुर में लगा बहुउद्देशीय शिविर , प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद

■ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं

■लगभग 850 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

■सितारगंज। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को सितारगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत सिसौना के बैकुंठपुर में कृष्णा मंदिर में भव्य बहुद्देशीय शिविर आयोजित हुआ।
ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौके पर आवेदन प्राप्त पंजीकरण किया गया व अनेक पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित भी किया गया।


शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच कर मरीजों को द्वारा भी वितरित की गई, एक्सरे भी किए गए। शिविर में लगभग 850 लोगो ने प्रतिभाग किया। जिसमे 597 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 437 लोगो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण किया गया। समाज कल्याण द्वारा विभिन्न पेंशनों में 70, विधवा पेंशन में 18, गन्ना विभाग द्वारा 15, आयुर्वेद एवं यूनानी में 46, आधार अपडेशन एवं नये कार्ड 49, यूसीसी में 12 पंजीकरण, 17 आयुष्मान कार्ड, 4 परिवार रजिस्टर नक़ल, जन्म मृत्यु पंजीकरण /परिवार रजिस्टर प्रमाण पत्र 14 तथा 6 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। श्रम विभाग द्वारा 13 श्रम कार्ड, जननी सुरक्षा योजना में 31, कन्या विवाह सहायता में 3, सीएम रोजगार योजना में 3 लाभार्थी को लाभान्वित किया गया।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह , जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, महामंत्री मयंक अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल,गोविंद तालुकदार, तहसीलदार हिमांशु जोशी , नोडल अधिकारी/समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध,खंड विकास अधिकार सी आर आर्या,सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल, ईडीएम जादवेद पांडे तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page