सितारगंज के 287 मतदान स्थलों में 24 जुलाई को होगा मतदान

■सितारगंज के 287 मतदान स्थलों में 24 जुलाई को होगा मतदान

■सितारगंजा। सितारगंज में 24 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार की सायं चुनाव प्रचार थम गया। कुल 126 मतदान केंद्र के 287 बूथों मतदान होगा। इसमें 86 मतदान केंद्रों के 189 मतदान स्थल संवेदनशील घोषित किये हैं।जबकि 40 मतदान केंद्र के 98 मतदान स्थल अति संदेनशील घोषित किये गये हैं कोई ‘मतदान केंद्र सामान्य नही है। सितारगंज ब्लॉक में 135034 मतदाता जिसमें 68536 पुरुष व 66495 महिला मतदाता हैं। सितारगंज ब्लॉक में कुल 76 ग्राम सभाएं हैं। चार ग्राम सभाओं में निर्विरोध प्रधान चुने गये हैं। 24 जुलाई को 72 सीटों के लिए मतदान होगा।












