लो वोल्टेज और बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, उपकेंद्र निर्माण की मांग

लो वोल्टेज और बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, उपकेंद्र निर्माण की मांग

■लो वोल्टेज और बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, उपकेंद्र निर्माण की मांग

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। ग्राम औदली के ग्रामीण लो वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान हैं। उन्होंने गांव में प्रस्तावित बिजली उपकेन्द्र की शीघ्र स्थापना करने की मांग की है। इसको लेकर ग्रामीणों अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि कुछ वर्ष पहले औदली गांव में एक बीजली उपकेंद्र प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। औदली के आसपास 15-17 गांव ऐसे हैं जो सीमांत में हैं और बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या सर जूझ रहे हैं। खराब मौसम में इन गांवों में कई दिन बिजली नहीं आती है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द उपकेंद्र स्थापित करने की मांग की है।इस दौरान गुरनाम सिंह, सतवीर सिंह,सतनाम सिंह,हरप्रीत सिंह,बलविंदर सिंह, हरजीत सिंह,सचेत सिंह,गुरजिंदर सिंह व तारा देवी आदि उपस्थित रहे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page