बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में चार मददगार गिरफ्तार, दोनों फरार शूटरों पर ईनाम राशि 25 हजार से बढ़ाकर की गई 50 हजार

●बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में चार मददगार गिरफ्तार
●दो कार और मोबाइल बरामद
आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं दर्जनों से भी अधिक मुकदमे
●दोनों फरार शूटरों पर ईनाम राशि 25 हजार से बढ़ाकर की गई 50 हजार


■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस ने चार मददगारों को गिरफ्तार कर लिया उनके कब्जे से दोपहर और मोबाइल बरामद किए गए हैं। इधर एसएसपी ने दोनों फरार शूटरों पर इनाम 25000 से बढ़कर 50000 का रुपये कर दिया है,

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दिनांक 28 मार्च 24 को सुबह 6:30 बजे डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने द्वारा गोली मार दी थी। बाबा तरसेम सिंह को स्वास्तिक अस्पताल खटीमाले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी खटीमा एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज व जनपद के अलग-अलग थानों के थानाअध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षकों तथा फील्ड यूनिट जनपद उधम सिंह नगर, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम,एसओजी टीम एवं एसटीएफ कुमायूं रेंज उत्तराखंड आदि द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।11 टीमों का गठन कर खुलासे के लिए लगाया गया। इसके अलावा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई। जांच में शूटरों की पहचान सर्वजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह, निवासी तरन तारण,पंजाब और दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त अमरजीत उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा पुत्र सरदार, सुरेंद्र सिंह निवासी नगली फतेहगढ़, चूड़ियां रोड, थाना कम्मो, जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है । यह भी जानकारी मिली कि उपरोक्त दोनों व्यक्ति दिनांक 19 मार्च को गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में आए हुए थे। दोनों गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब की सराय में कमरा नंबर 23 में रुके हुए थे। सराय के उक्त कमरे को लेने से पूर्व अभियुक्त सर्वजीत सिंह के द्वारा अपनी आईडी, आधार कार्ड, नम्बर एवं मोबाइल नंबर को सराय के रजिस्टर में दर्ज किया हुआ था। सर्वजीत सिंह के बारे में पता चला कि वह कई अपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और इसके विरुद्ध लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सर्वजीत सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल के अनुसार वह 19 से 27 मार्च तक रामपुर, बाजपुर, किच्छा, बरेली, शाहजहांपुर आदि स्थानों पर घूमता रहा। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर उपरोक्त दोनों की शिनाख्त हुई है । प्राप्त मैन्युअल इनपुट और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के आधार पर पता चला कि दोनों बदमाशों ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और मोबाइल 14 मार्च को कस्बा तिलहर, थाना तिलहर,जनपद शाहजहांपुर से खरीदे थे। दोनों बदमाश जनपद शाहजहांपुर, तहसील पुवायां के ग्राम कबीरपुर निवासी दिलबाग सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, बलकार सिंह, सतनाम सिंह, परगट सिंह, हरविन्द्र सिंह उर्फ पिंदी आदि के संपर्क में फरवरी 2024 से थे। उपरोक्त लोगों के द्वारा कुछ अन्य महत्वपूर्ण लोगों के कहने पर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब स्थित डेरा कार सेवा और तराई क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण डेरों का प्रबंधन में वर्चस्व के लिए बाबा तरसेम सिंह की हत्या की योजना बनाई गई थी। योजना के अनुसार दिलबाग सिंह और उसके साथियों ने पेशेवर अपराधियों सबरजीत सिंह और अमर जीत सिंह उर्फ़ बिट्टू उपरोक्त को को अपने द्वारा निर्धारित किए गए कार्य के लिए 10 लाख रुपए में हायर किया गया और घटना से पूर्व दोनों अपराधियों को 1,60000 रुपए एडवांस के तौर में दिए गए । उपरोक्त दोनों अपराधियों को घटना करने के लिए हर प्रकार की सुविधा प्रदान की गई । सुनोयोजित साजिश के तहत हायर किये गये । अभियुक्त गण 1 सबरजीत सिंह 2 अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के द्वारा दिनांक 19/3/24 को नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब की सराय में कमरा नंबर 23 किराए पर लिया गया और दिनांक 19/3/24 से लेकर दिनांक घटना तक निरंतर वहीं पर रहकर और घूम फिर कर बाबा तरसेम सिंह के प्रतिदिन के दिनचर्या की जानकारी की गई और इसके उपरांत इन दोनों के द्वारा नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब के एक कर्मचारी अमनदीप सिंह उर्फ़ काला पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी बरा जगत थाना अमरिया, जिला पीलीभीत को अपने प्रभाव में लेकर व लालच देकर उसकी सहायता से दिनांक 28/3/24 को बाबा तरसेम सिंह की सही-सही लोकेशन ज्ञात कर ली और उसके उपरांत सराय से निकलकर डेरा कर सेवा में जाकर बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी । सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर यह जानकारी मिली कि उपरोक्त दोनों अपराधी घटना कारित करने के उपरांत सीधे मुकदमा उपरोक्त के षड्यंत्रकारी दिलबाग सिंह,निवासी ग्राम कबीरपुर ,तहसील पुआयाँ जिला शाहजहांपुर के घर पर पहुंचे और वहां से उनके द्वारा दिलबाग सिंह और उसके साथियों से पूर्व में निर्धारित की गई धनराशि में से 5,00000 लाख रूपये प्राप्त कर लिए और फिर अभियुक्त दिलबाल की सहायता से फरार हो गये । फरार शूटर सरवजीत व अमरजीत की गिरफ्तारी पर कुमायूं रेंज स्तर से 50,000/रू0 का नगद इनाम घोषित किया गया है । अग्रिम विवेचना में थाना नानकमत्ता पुलिस द्वाराअभियुक्त गण 1 दिलबाग सिंह पुत्र लक्षमण सिंह निवासी ग्राम कबीर पुर थाना निगोही जिला शाह जहाँ पुर 2 अमनदीप सिंह उर्फ़ काला पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बरा जगत थाना अमरिया जिला पीलीभीत 3 हरमिंदर ऊर्फ पिंदी पुत्र मलकीत सिंह निवासी रणधीर पुर थाना तिलहर जिला शाह जहाँ पुर 4 बलकार सिंह पुत्र दर्शदा निवासी ग्राम बाधे कंजा थाना करेली जिला पीलीभीत को विभिन्न स्थानो से गिरफ्तार किया गया।









