एसएच अस्पताल में डेंटल विभाग का हुआ शुभारंभ,

एसएच अस्पताल में डेंटल विभाग का हुआ शुभारंभ,

■एसएच अस्पताल में डेंटल विभाग का हुआ शुभारंभ,

■अब एक ही छत के नीचे मिलेगी आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधा

■सितारगंज। पीलीभीत रोड स्थित एसएच मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में मंगलवार को अत्याधुनिक डेंटल विभाग का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने फीता काटकर विभाग का उद्घाटन किया। अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों ने क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

नए डेंटल विभाग में मरीजों को दांतों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच और उपचार के साथ डेंटल इंप्लांट सहित आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विभाग में डॉ. विक्रम आनंद और डॉ. अनु कौल आनंद मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। दोनों चिकित्सक दंत चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं।

●इलाज के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं : डॉ. अतुल पांडेय

अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. अतुल पांडेय ने कहा कि सितारगंज और आसपास के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल में लगातार नई सेवाएं शुरू की जा रही हैं। डेंटल विभाग शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक दंत चिकित्सा के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है।

●क्षेत्र के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ : पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह

मुख्य अतिथि सुखदेव सिंह ने कहा कि सितारगंज में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के लिए अच्छी पहल है। डेंटल विभाग शुरू होने से स्थानीय लोगों को दांतों के उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को नई सुविधा के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने वाली ऐसी पहल का लाभ सीधे आम लोगों को मिलता है।

कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी मरीजों की जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।इस दौरान हॉस्पिटल के चेयरमैन शमशुल हक मलिक,सभासद दीपक गुप्ता,रवि रस्तोगी,दीप कमल तिवारी आदि उपस्थित रहे!
✍🏻नारायण सिंह रावत

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page