पर्वतीय रामलीला में दयानंद तिवारी ने भेंट किया इन्वर्टर, आयोजन समिति ने जताया आभार

पर्वतीय रामलीला में दयानंद तिवारी ने भेंट किया इन्वर्टर, आयोजन समिति ने जताया आभार

■पर्वतीय रामलीला में दयानंद तिवारी ने भेंट किया इन्वर्टर, आयोजन समिति ने जताया आभार

■रामलीला मंचन के दौरान बच्चों को अंधेरे में तालीम करते देख वर्षों पुरानी मांग पूरी करने का किया प्रयास

■सितारगंज। पर्वतीय रामलीला के आयोजन में सहयोग करते हुए भाई दयानंद तिवारी ने रामलीला समिति को एक इन्वर्टर भेंट किया। आयोजन से जुड़े लोगों ने उनके इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए इसे सामाजिक सरोकार से जुड़ा सराहनीय कदम बताया।

बताया गया कि रामलीला की तैयारियों के दौरान बच्चों को अंधेरे में तालीम करते देख दयानंद तिवारी ने आयोजन में बिजली की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इन्वर्टर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इससे रामलीला में भाग लेने वाले बच्चों की तालीम और आयोजन से जुड़ी गतिविधियों में सुविधा मिलेगी।

आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने कहा कि पिछले करीब 20 वर्षों से जिस जरूरत को पूरा नहीं किया जा सका, उसे दयानंद तिवारी ने सहयोग कर पूरा करने का प्रयास किया है। उनके सहयोग को अनुकरणीय बताते हुए समिति ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य अन्य लोगों को भी आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं।

समिति की ओर से दयानंद तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page