सितारगंज में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 18.57 ग्राम स्मैक बरामद

सितारगंज में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 18.57 ग्राम स्मैक बरामद

■सितारगंज में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 18.57 ग्राम स्मैक बरामद

■बिज्टी चौराहे पर पुलिस को देखकर भागने लगे थे आरोपी, घेराबंदी कर दबोचा
■60 प्रतिबंधित टैबलेट, 16 इंजेक्शन, बाइक और दो मोबाइल भी मिले

■सितारगंज। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 18.57 ग्राम स्मैक, 60 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एवं एसीटामिनोफेन टैबलेट और 16 फेनिरामाइन मेलिएट (एविल) इंजेक्शन बरामद किए। आरोपियों के पास से तीन सिरिंज भी मिली हैं। नशीले पदार्थों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस की टीम बिज्टी चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक संदिग्ध हालत में बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही तीनों भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

तलाशी में उनके कब्जे से स्मैक समेत प्रतिबंधित टैबलेट और इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह (30) निवासी ग्राम सैंजनी, अमनदीप सिंह (27) निवासी ग्राम दड़ा और मो. हासिम (20) निवासी इस्लामनगर, थाना सितारगंज के रूप में की है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में धारा 8/21/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों से नशे की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

●बाइक और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने नशीले पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स बाइक संख्या UK06AP6079 और आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक कैलाश देव समेत पुलिस टीम शामिल रही।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page