ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गैंग पर पुलिस का शिकंजा

ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गैंग पर पुलिस का शिकंजा

■ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गैंग पर पुलिस का शिकंजा

■बरेली से 19 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल एक्सयूवी और 160 लीटर चोरी का पेट्रोल बरामद

■सितारगंज। सड़क किनारे रात में खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल चोरी करने वाले गैंग पर सितारगंज पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ट्रकों से ईंधन चोरी के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा एक्सयूवी-500 बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में अब तक 160 लीटर चोरी का पेट्रोल बरामद हो चुका है।

कोतवाली सितारगंज में दर्ज मुकदमा में पुलिस को आरोपी कपिल पुत्र सत्यवीर की तलाश थी। पुलिस टीम ने 22 अगस्त को बरेली में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी वार्ड नंबर एक, गुलशननगर, थाना नवाबगंज, जिला बरेली का निवासी है।

●एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इसी मामले में आरोपी विमल गंगवार निवासी नवाबगंज, बरेली को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय सितारगंज में पेश किया जा चुका है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। मामले में धारा 303(2) बीएनएस के साथ धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

●दो आरोपियों की तलाश में दबिश

पुलिस के अनुसार मामले में वांछित पवन और सचिन निवासी बरेली अभी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल यूपी 65 सीसी 2795 नंबर की महिंद्रा एक्सयूवी-500 और 160 लीटर चोरी का पेट्रोल बरामद किया है।

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपक तिवारी, प्रभारी पुलिस चौकी सरकड़ा और कांस्टेबल इमदाद हुसैन की टीम ने की।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page