रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने दीपक, आशीष को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने दीपक, आशीष को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

■रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने दीपक, आशीष को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

■शक्तिफार्म। सनातन धर्म मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री रामलीला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामलीला आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निवर्तमान कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दीपक कालड़ा को अध्यक्ष और आशीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक की शुरुआत निवर्तमान कमेटी को भंग करने के प्रस्ताव से हुई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया। विक्रम भंडारी, राहुल कन्नौजिया, मनोज खान और डीएन चौधरी को उपाध्यक्ष, शिवम रस्तोगी को सचिव, हर्षवर्धन सिंह को उप सचिव तथा पवन यादव को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, मयंक अग्रवाल को मंच संचालक बनाया गया। संजय अग्रवाल, देवेंद्र मल्होत्रा, राज डालमिया और प्रिंस अरोड़ा को निदेशक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, कार्तिक राय, अजय जायसवाल, जयंत मंडल, रविंद्र अग्रवाल, सुमित मंडल, सन्नी मित्तल, राघव सिंह को संरक्षक बनाया गया। संवाद


★भव्य रामलीला आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

शक्तिफार्म। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई। अध्यक्ष दीपक कालड़ा ने रामलीला के मंचन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने जिम्मेदारी सौंपे जाने पर सभी सदस्यों का आभार जताया और रामलीला के सफल आयोजन के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।
इधर, चेयरमैन सुमित मंडल ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को मर्यादा, सत्य और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने रामलीला कमेटी के सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page