तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं, गूंजे भारत माता की जय के नारे

■तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं, गूंजे भारत माता की जय के नारे


■सितारगंज। स्वतंत्रता दिवस से पहले बुधवार को नगर में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। जीजीआईसी की बालिकाओं और जीआईसी के छात्रों ने विद्यालय परिसर से अमरिया चौक (झंडा चौक) तक तिरंगा यात्रा निकाली। छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर पैदल और साइकिलों से यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ समेत देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। विद्यार्थियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए अमरिया चौक पहुंची।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। यात्रा शांतिपूर्वक और सकुशल संपन्न हुई।



