बसें रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, एसएसपी का पुतला फूंका

बसें रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, एसएसपी का पुतला फूंका

■बसें रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, एसएसपी का पुतला फूंका

■हल्द्वानी रैली में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने का आरोप,

■एसआईआर को लेकर भी कार्यकर्ताओं को किया सतर्क


■सितारगंज। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने के विरोध में बुधवार को सितारगंज में कांग्रेस का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी कार्रवाई से न डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी कार्यकर्ता उसके साथ मजबूती से खड़े होंगे।

★एसआईआर को लेकर गांव-गांव सक्रिय रहने का आह्वान

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यालय में एसआईआर को लेकर बैठक हुई। जिले के मास्टर ट्रेनर एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण के लिए बचे समय में पूरी सक्रियता से काम करने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा आपत्तियां लगाकर विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करेगी।
डॉ. उपाध्याय ने भाजपा पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में जनता के बीच सरकार के प्रति आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता नवतेज पाल सिंह, राम नगीना, हरपाल सिंह, जगदीश सिंह, हरभजन सिंह, प्रदेश सचिव बिपिन खोलिया, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, बलवंत सिंह बोरा, हस्बैंड मलिक, अख्तर अहमद पटोती समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page