नानकसागर डैम में मिला लापता उर्दू अनुवादक का शव, मचा हड़कंप

नानकसागर डैम में मिला लापता उर्दू अनुवादक का शव, मचा हड़कंप

■नानकसागर डैम में मिला लापता उर्दू अनुवादक का शव, मचा हड़कंप

■स्वास्थ्य खराब होने के चलते खटीमा ब्लॉक में थे तैनात, मंगलवार से थे लापता

■नानकमत्ता/खटीमा। मंगलवार से घर से लापता खटीमा के आवास विकास निवासी उर्दू अनुवादक वसीम कुरैशी (पुत्र अब्दुल सलाम) का शव बुधवार को नानकसागर डैम से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

बताया गया कि वसीम कुरैशी जिले में तैनात थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें खटीमा खंड विकास कार्यालय में उर्दू अनुवादक के पद पर तैनाती दी गई थी। मंगलवार को वह घर से लापता हो गए थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। बुधवार को नानकसागर डैम में उनका शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

★मानसिक तनाव में होने की भी चर्चा

सूत्रों के अनुसार वसीम पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। हालांकि पुलिस ने अभी आत्महत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page