कांवड़ यात्रा में बेहतर व्यवस्था के लिए सितारगंज पुलिस का जताया आभार

■कांवड़ यात्रा में बेहतर व्यवस्था के लिए सितारगंज पुलिस का जताया आभार
■सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भोले भक्तों ने की पुलिस की सराहना

■सितारगंज। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सितारगंज पुलिस की व्यवस्थाओं की भोले भक्तों ने सराहना की। कांवड़ियों ने कोतवाली पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को भी व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रद्धालुओं ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और सहयोग से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया।



