कांग्रेस को झटका, ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस को झटका, ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

■कांग्रेस को झटका, ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

■रामलीला भवन में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में हुई सदस्यता,

■ पूर्व विधायक नारायण पाल के करीबी माने जाते हैं शामिल नेता

■सितारगंज। कांग्रेस को गुरुवार को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, पूर्व कांग्रेस नगरपालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी राकेश बावा, पूर्व मंडी समिति उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस ब्लॉक मंत्री नसीम मलिक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ रामलीला भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का दामन थामा। ये सभी पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण पाल के करीबी माने जाते हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल और नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री एडवोकेट अमित रस्तोगी ने किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पार्टी परिवार लगातार विस्तार कर रहा है और सभी नए कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मान के साथ जिम्मेदारी दी जाएगी।

मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने कहा कि उन्होंने देश और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।इस दौरान हज कमेटी अध्य्क्ष खतीब मलिक,दया तिवारी,हेमन्त बोरा,डीके पनतोला,विजय सलूजा,गुरदीप चौहान,शिव पाल सिंह चौहान,सूरज नारायण, गुरजिंदर सिंह”मन्नी,देवेन्द्र सिंह, जाहिद मलिक, सुराज मलिक,सुलोचना रावत,राजू ठाकुर आदि उपस्थित रहे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page