शक्तिफार्म में केमिस्ट एसोसिएशन के स्वागत समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

■ शक्तिफार्म में केमिस्ट एसोसिएशन के स्वागत समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

■शक्तिफार्म (ऊधम सिंह नगर)। शक्तिफार्म केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह में कैबिनेट मंत्री ने दवा व्यवसायियों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, दवा व्यवसायियों के हितों की सुरक्षा तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपा सिंधु हीरा, उपाध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री पंकज मंडल, कोषाध्यक्ष सूदन मंडल, संरक्षक नरेश अरोड़ा एवं अनंत मंडल सहित कृष्ण पद मंडल, बंकेश सरदार, अंकित कुमार, प्रवीर मंडल, शीतल बैरागी, हेम कुंवर तथा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



