लखपति दीदी अभियान से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर: सौरभ बहुगुणा

■लखपति दीदी अभियान से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर: सौरभ बहुगुणा

■सितारगंज। विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि लखपति दीदी अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


सम्मेलन में करीब 350 महिलाओं ने भाग लिया। कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, जिला प्रभारी विजय लक्ष्मी चौहान एवं पूनम जोशी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता सक्सेना, भाजपा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ,मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल,तथा नगर पालिका परिषद सितारगंज के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जानकी कोहली ने कहा कि महिलाओं का बढ़ता आत्मविश्वास और सरकार की योजनाओं से मिल रही आर्थिक मजबूती समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।इस दौरान पवित्रा राणा, रिंकू राणा,शिखा हालदार,मंडल महामंत्री अमित रस्तोगी,व उदय राणा शामिल रहे!



