बड़ी खबर-सितारगंज का सीए निकला हैवान!

बड़ी खबर-सितारगंज का सीए निकला हैवान!

■सितारगंज का सीए निकला हैवान!

■रिश्तेदार युवती को शादी का झांसा देकर सात साल तक शोषण करने का आरोप,

■अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 20-25 लाख रुपये ऐंठने और दो बार शादी तुड़वाने का भी आरोप

■गुरुग्राम पुलिस ने बरेली से दबोचा, डिजिटल साक्ष्यों की जांच तेज


■सितारगंज/गुरुग्राम। सितारगंज निवासी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पर रिश्तेदारी का विश्वास तोड़कर युवती को शादी का झांसा देने, उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वर्षों तक ब्लैकमेल करने, यौन शोषण करने, 20 से 25 लाख रुपये की उगाही करने और उसकी दो बार शादी तुड़वाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।
गुरुग्राम के सुशांत लोक थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के बीच वर्ष 2017 में चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई के दौरान परिचय हुआ। रिश्तेदार होने के कारण दोनों के बीच विश्वास कायम हुआ। आरोप है कि वर्ष 2020 में सितारगंज आने पर आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बिना जानकारी के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उन्हीं वीडियो के जरिए लगातार ब्लैकमेल करता रहा। वर्ष 2021 से 2023 के बीच जब भी वह नौकरी के सिलसिले में गुरुग्राम जाती, आरोपी कथित तौर पर होटल बुलाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देता और मानसिक दबाव बनाकर उसका यौन शोषण करता रहा।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने ब्लैकमेल कर 20 से 25 लाख रुपये वसूले, मोबाइल, ई-मेल, व्हाट्सएप और बैंक खातों तक पहुंच बनाकर निजी ★जानकारी का दुरुपयोग किया।
वर्ष 2023 में आरोपी के विवाह के बाद भी कथित उत्पीड़न जारी रहा। फरवरी 2026 में पीड़िता की शादी तय होने पर आरोपी ने कथित तौर पर मंगेतर और परिजनों को आपत्तिजनक वीडियो भेज दिए, जिससे विवाह टूट गया। बाद में तय हुआ दूसरा रिश्ता भी टूटने का आरोप है।
एफआईआर दर्ज होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने सितारगंज सहित कई स्थानों पर दबिश दी। तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी की लोकेशन बरेली में मिलने पर 29 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी के मोबाइल, लैपटॉप, सोशल मीडिया अकाउंट, क्लाउड डेटा, बैंक लेनदेन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच करा रही है।
सुशांत लोक थाना की एएसआई सोनिका भांभू ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

■यह खबर एफआईआर और पुलिस की कार्रवाई पर आधारित है। इसमें वर्णित घटनाएं शिकायतकर्ता के आरोप हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपी का दोष न्यायालय द्वारा सिद्ध होना शेष है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page