48वें सप्ताह भी नहीं थमे सेवा के कदम, बढ़ते कदम सेवा समिति ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

48वें सप्ताह भी नहीं थमे सेवा के कदम, बढ़ते कदम सेवा समिति ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

■48वें सप्ताह भी नहीं थमे सेवा के कदम, बढ़ते कदम सेवा समिति ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

■सावन में सेवा का संदेश, बिजटी चौक स्थित शनि मंदिर परिसर में हुआ निःशुल्क भोजन वितरण


■सितारगंज। बिजटी चौक स्थित शनि मंदिर परिसर में बढ़ते कदम सेवा समिति की ओर से रविवार को लगातार 48वें सप्ताह निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं, जरूरतमंदों और असहाय लोगों को भोजन वितरित कर सेवा का संदेश दिया। समिति का यह सेवा अभियान जनसहयोग से निरंतर जारी है।
समिति के संयोजक सोनू माटा (तेजिन्दर सिंह माटा) ने कहा कि बढ़ते कदम सेवा समिति का उद्देश्य केवल भोजन वितरित करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी सहयोगियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही यह सेवा लगातार 48 सप्ताह से संचालित हो रही है। सावन का पवित्र महीना सेवा और समर्पण का संदेश देता है तथा समिति भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में बसंती वर्मा, वीना साहू, रामअवतार गुप्ता, नैतिक भारद्वाज, कृष्णा वेदीराम सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। आज की सेवा में देवेश ढल “विक्की” ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। समिति की ओर से उनके सेवा भाव की सराहना करते हुए विशेष आभार व्यक्त किया गया।

■बयान : सोनू माटा (संयोजक, बढ़ते कदम सेवा समिति)
●”बढ़ते कदम सेवा समिति का संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। पिछले 48 सप्ताह से जनसहयोग के बल पर यह निःशुल्क भोजन सेवा निरंतर चल रही है। आज की सेवा में देवेश ढल ‘विक्की’ सहित सभी सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा। समाज का यही सहयोग हमें हर सप्ताह मानव सेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।”

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page