लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर यूसुफ गिरफ्तार, पुलभट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर यूसुफ गिरफ्तार, पुलभट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

■लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर यूसुफ गिरफ्तार, पुलभट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

■एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कार्रवाई, गैंगस्टर, एनडीपीएस व गोवंश तस्करी समेत सात मामलों का आरोपी न्यायालय में पेश होगा।

■ऊधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर एवं वारंटी यूसुफ पुत्र इब्राहिम निवासी चारबीघा सद्दाम गोटिया, सिरौलीकला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी था। वह लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गोवंश संरक्षण अधिनियम तथा मारपीट, धमकी सहित कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक प्रताप सुयाल
उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र
कांस्टेबल चारु पन्त

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page