ऑपरेशन प्रहार में स्मैक तस्कर दबोचा, 5.24 ग्राम स्मैक व नकदी बरामद

ऑपरेशन प्रहार में स्मैक तस्कर दबोचा, 5.24 ग्राम स्मैक व नकदी बरामद

■ऑपरेशन प्रहार में स्मैक तस्कर दबोचा, 5.24 ग्राम स्मैक व नकदी बरामद

■पूछताछ में खुलासा—गांव के युवक से खरीदकर करता था नशे की सप्लाई, पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी

■सितारगंज। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सितारगंज पुलिस ने एक युवक को 5.24 ग्राम स्मैक, दो एविल इंजेक्शन, तीन सिरिंज, एक एप्पल मोबाइल फोन और स्मैक बिक्री के 3,250 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने ही गांव के एक युवक से स्मैक खरीदकर क्षेत्र में बेचता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत 21 जुलाई को कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चांस चेकिंग में भिटौरा निवासी इशरार (26) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 5.24 ग्राम स्मैक, दो एविल इंजेक्शन, तीन सिरिंज, एक एप्पल मोबाइल फोन तथा स्मैक बिक्री के 3,250 रुपये बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव निवासी जुल्फगार से स्मैक खरीदकर आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर अन्य संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और नशे की आपूर्ति श्रृंखला की भी जांच की जा रही है।
कोतवाली सितारगंज में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 365/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह देव, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल प्रेम सिंह शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page