1 अक्तूबर से शुरू होगी धान खरीद, भारत खरीद मोबाइल ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य

1 अक्तूबर से शुरू होगी धान खरीद, भारत खरीद मोबाइल ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य

■1 अक्तूबर से शुरू होगी धान खरीद, भारत खरीद मोबाइल ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य
■ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत के किसानों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील


【नारायण सिंह रावत】
■ऊधम सिंह नगर/हल्द्वानी। खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के तहत प्रदेश में धान खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए किसानों को भारत खरीद मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के किसानों का धान खरीद केंद्रों पर नहीं खरीदा जाएगा।
संभागीय विपणन अधिकारी, कुमाऊं संभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जनपद के किसानों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की गई है। किसान अपने क्षेत्र के वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय अथवा अधिकृत पंजीकरण केंद्रों—वीएमएफ, वीएसएस, यूसीएफ, उपभोक्ता सहकारी समितियों एवं किसान एजेंटों के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देकर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सभी धान खरीद केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि खरीद सत्र के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बॉक्स: महत्वपूर्ण जानकारी

●धान खरीद प्रारंभ: 1 अक्तूबर 2026
पंजीकरण माध्यम: भारत खरीद मोबाइल ऐप

●लाभार्थी जिले: ऊधमसिंह नगर, नैनीताल एवं चम्पावत

●पंजीकरण केंद्र: वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय, वीएमएफ, वीएसएस, यूसीएफ, उपभोक्ता सहकारी समितियां एवं किसान एजेंट

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
वरिष्ठ विपणन अधिकारी के अनुसार पंजीकरण के समय निम्न दस्तावेज अनिवार्य होंगे—

●आधार कार्ड

●आधार से लिंक पंजीकृत मोबाइल नंबर

●पटवारी द्वारा सत्यापित कृषि रकबे का विवरण

●बैंक पासबुक

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page