जंतर-मंतर पर छात्रों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सितारगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

जंतर-मंतर पर छात्रों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सितारगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

■जंतर-मंतर पर छात्रों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सितारगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

■सितारगंज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों एवं कांग्रेस नेताओं के साथ हुए कथित लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सितारगंज मुख्य चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनके साथ बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है। यदि छात्रों के साथ हुई कथित घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष (शक्तिफार्म) उत्तम आचार्य,वरिष्ठ काग्रेसी नेता नवतेज पाल सिंह,हरपाल सिंह,करन जंग,शाकिर अली”बब्बू,आजम मलिक,अख्तियार अहमद पटौदी,राकेश बावा,बलवंत बोरा,ठाकुर सुरेन्द्र सिंह,पूरन सिंह चौहान,हसनैन मलिक,अखलिश सिंह,गौरव लूथरा,बिपिन खोलिया,एडवोकेट दयानंद,मुशाहिद खान,आकाश अंसारी,तहसीन,मुगनी मलिक,व महिला कांग्रेसी नेता गुड़िया आदि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:
सितारगंज मुख्य चौक पर बुधवार को जंतर-मंतर प्रकरण के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page