शिव मंदिर में पांच लाख के टीन शेड का लोकार्पण, 19 करोड़ के पुल से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर: सौरभ बहुगुणा

■शिव मंदिर में पांच लाख के टीन शेड का लोकार्पण, 19 करोड़ के पुल से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर: सौरभ बहुगुणा
■कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले— सरकार की प्राथमिकता गांवों तक विकास पहुंचाना, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

✍🏻नारायण सिंह रावत
■शांतिपुरी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को शांतिपुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौला नदी पर लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। इससे आवागमन आसान होने के साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।
मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। लोकार्पण के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल और अन्य विकास परियोजनाएं क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।
कार्यक्रम में हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, उधम सिंह नगर कोऑपरेटिव बैंक के प्रतिनिधि गोपाल रावत, भाजपा बरा मंडल महामंत्री बहादुर मेहता, भाजयुमो अध्यक्ष दीपक मेहता, उपाध्यक्ष मोनू बिष्ट, आकाश मेहता, कुंदन दानू, तरुण तिवारी, ग्राम प्रधान शांतिपुरी नंबर-2 कविता तिवारी, पूर्व प्रधान शांतिपुरी नंबर-4 घनानंद तिवारी, मयंक अग्रवाल, राघव सिंह, देबू मंडल, टीका नेगी, पंकज जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



