सिडकुल सिसौना में नाले के किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत, वन विभाग को दी सूचना

सिडकुल सिसौना में नाले के किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत, वन विभाग को दी सूचना

■सिडकुल सिसौना में नाले के किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत, वन विभाग को दी सूचना

✍🏻नारायण सिंह रावत

■सितारगंज/ऊधम सिंह नगर। सिडकुल सिसौना क्षेत्र में नाले के किनारे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के पास एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।


मगरमच्छ के आबादी के नजदीक होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से जल्द रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने और आबादी से दूर ले जाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। लोगों ने बच्चों और पशुओं को नाले के आसपास न जाने की सलाह दी है।
वन विभाग की ओर से सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

★चित्र परिचय-मुकेश सनवाल(मंडल अध्यक्ष, भाजपा)

इनबॉक्स
■सितारगंज:-भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने सिडकुल सिसौना क्षेत्र में नाले के किनारे मगरमच्छ दिखाई देने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आबादी के निकट मगरमच्छ का दिखना गंभीर विषय है। उन्होंने वन विभाग से अपील की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया जाए और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर स्थान पर छोड़ा जाए।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे नाले के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा बच्चों और पशुओं को वहां जाने से रोकें। मुकेश सनवाल ने कहा कि जनहित और लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए वन विभाग को बिना विलंब आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page