भाजपा की विधानसभा स्तरीय विशेष बैठक में संगठन और एसआईआर पर मंथन

भाजपा की विधानसभा स्तरीय विशेष बैठक में संगठन और एसआईआर पर मंथन

■भाजपा की विधानसभा स्तरीय विशेष बैठक में संगठन और एसआईआर पर मंथन

■कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

■सितारगंज। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय विशेष संगठनात्मक बैठक एवं एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत और जोरदार अभिनंदन किया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यशाला के दौरान एसआईआर अभियान की उपयोगिता, उसके विभिन्न चरणों तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है और इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी मजबूत संगठनात्मक संरचना और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, नामित सभासद धर्मा देवी, पंकज रावत, अभिषेक जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया गया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page