हरेला पर हरियाली का संदेश: कोतवाली सितारगंज में पुलिस ने किया वृक्षारोपण

हरेला पर हरियाली का संदेश: कोतवाली सितारगंज में पुलिस ने किया वृक्षारोपण

■हरेला पर हरियाली का संदेश: कोतवाली सितारगंज में पुलिस ने किया वृक्षारोपण


■सितारगंज। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर कोतवाली सितारगंज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कोतवाली परिसर में पीपल, बरगद, नीम, आम और आंवला सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और हरियाली बढ़ाने का संकल्प है।
इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page