उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य बने जगदीश गुरुरानी, क्षेत्र में खुशी की लहर

■उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य बने जगदीश गुरुरानी, क्षेत्र में खुशी की लहर

■सितारगंज। समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जगदीश गुरुरानी को उत्तराखंड गौ सेवा आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
शुभकामना संदेशों में कहा गया कि यह दायित्व जगदीश गुरुरानी के समाजसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और जनहित के कार्यों का सम्मान है। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सेवा-भाव से गौ संरक्षण, संवर्धन तथा जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होंगे।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने एक योग्य और समर्पित कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का सम्मान किया है।
शुभचिंतकों ने जगदीश गुरुरानी के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



