शक्तिफार्म में जनसेवा शिविर, 153 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

शक्तिफार्म में जनसेवा शिविर, 153 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

■शक्तिफार्म में जनसेवा शिविर, 153 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

■एनसीडी व टीबी स्क्रीनिंग के साथ बने 13 आयुष्मान कार्ड, 14 लोगों का हुआ टीकाकरण

■सितारगंज। उत्तराखंड सरकार के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत शक्तिफार्म स्थित बंग भवन में आयोजित बहुविभागीय जनसेवा शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 153 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया।
शिविर में 153 लोगों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 31 लोगों की गैर-संचारी रोग (एनसीडी) की स्क्रीनिंग, 33 लोगों की टीबी जांच, 14 लोगों का पूर्ण टीकाकरण तथा 13 आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए। इसके अलावा 37 लोगों की विभिन्न चिकित्सीय जांचें की गईं। स्वास्थ्य विभाग ने 10 लोगों को एनसीडी संबंधी परामर्श दिया, 10 लाभार्थियों को कैल्शियम की दवाएं वितरित कीं और पांच लोगों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, संक्रामक एवं गैर-संचारी रोगों से बचाव, समय पर टीकाकरण और आयुष्मान भारत योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भविष्य में आयोजित होने वाले जनसेवा शिविरों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनहित में इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page