सितारगंज को ₹18.78 करोड़ की सौगात

सितारगंज को ₹18.78 करोड़ की सौगात

■सितारगंज को ₹18.78 करोड़ की सौगात,

■गोला नदी पर बनेगा 250 मीटर लंबा पुल

■सूर्यनगर और शांतिपुरी नंबर-4 के बीच पीएससी सेतु निर्माण को मंजूरी, आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

■सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। ग्राम सूर्यनगर एवं ग्राम शांतिपुरी नंबर-4 के मध्य गोला नदी पर 250 मीटर स्पान पीएससी सेतु के निर्माण के लिए ₹18.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस पुल के निर्माण से दोनों गांवों के बीच वर्षभर सुगम और सुरक्षित आवागमन संभव हो सकेगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। क्षेत्र के लोगों का समय और परिवहन लागत दोनों में कमी आएगी।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकासोन्मुखी विजन का परिणाम बताते हुए कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सितारगंज विधानसभा के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
पुल निर्माण की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
मुख्य बातें
₹18.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत।
गोला नदी पर 250 मीटर स्पान पीएससी सेतु का होगा निर्माण।
सूर्यनगर और शांतिपुरी नंबर-4 के बीच बनेगा पुल।
हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ।
शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार को मिलेगी नई गति।

“सितारगंज में विकास को नई रफ्तार: ₹18.78 करोड़ से बनेगा गोला नदी पर पुल, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी”

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page