विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

■विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

■खटीमा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की सचिव ममता पंत के आदेशानुसार शुक्रवार को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झनकट में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा अग्रवाल ने की।
शिविर में पैरालीगल वालंटियर गीता शर्मा ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, परिवार नियोजन, शिक्षा, महिला एवं बाल अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लीनिक, पोक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, मानव तस्करी, नशा मुक्ति तथा नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति सरकारी खर्च पर पैनल अधिवक्ता की सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा विभिन्न प्रकार के विवादों में निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं सहायता उपलब्ध है।
कार्यक्रम के दौरान नागरिक चिकित्सालय खटीमा की आरबीएसके टीम ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (हेल्थ हाइजीन) के प्रति जागरूक किया गया। आरकेएसके काउंसलर विजेता पांडे ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों की जानकारी दी।
डॉ. देशदीपक गौर एवं डॉ. सोनाक्षी सक्सेना ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान विश्व जनसंख्या दिवस विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में शिक्षक अजीत सिंह राणा, कमला भंडारी, डॉ. देशदीपक गौर, डॉ. सोनाक्षी सक्सेना, काउंसलर विजेता पांडे, पैरालीगल वालंटियर गीता शर्मा, रेखा, प्रीति राणा, लाल सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page