दुःखद-सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी भाटिया की पत्नी का निधन, शोक

■सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी भाटिया की पत्नी का निधन, शोक

■सितारगंज। पर्यावरणविद व सामाजिक कार्यकर्ता सोप्रीत बॉबी भाटिया की पत्नी 47 वर्षीय गुरमीत कौर का शुक्रवार को निधन हो गया। शुक्रवार को मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, महेश मित्तल, बिशन दत्त जोशी,भूपेंद्र मटियाली समेत पंजाबी महासभा, अग्रवाल महासभा, देवभूमि व्यापार मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद, राइस मिल एसोसियेशन, किराना एसोसियेशन, सोशल ऑक्सीजन सोसाइटी, सिख संगत सेवा सोसाइटी, श्री गुरु तेज बहादुर जी वेलफेयर ट्रस्ट ने शोक जताया।





