विकसित भारत योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल

■विकसित भारत योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल

■सितारगंज। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के
लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों, पीएफ विभाग के अधिकारियों, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की।
शुक्रवार शाम को सिडकुल स्थित परले बिस्किट्स कंपनी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल और चेयरमैन सुखदेव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना उद्योगों और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करेगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।
वहीं, कार्यक्रम के दौरान योजना की विशेषताओं, लाभों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
वहां महासचिव विनय डबराल, सावन गुप्ता, रितनेश चौहान, पीएफ कमिश्नर आकाश वर्मा,एसएसआईडब्ल्यूए के अध्यक्ष दुर्गेश मोहन,पारले कंपनी के एचआर हेड संदीप सिंह,एचआर मैनेजर परमेश्वर शर्मा,रैकिट बेनकीजर रमाकांत कौशिक,एन आई सी विजय राणा,दया तिवारी सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपास्थित रहें।





