किच्छा में एम्स निर्माण स्थल पर अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा : नरेंद्र सिंह टाकुली

■किच्छा में एम्स निर्माण स्थल पर अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा : नरेंद्र सिंह टाकुली


(चित्र परिचय-नरेंद्र सिंह टाकुली, समाज सेवी)
■किच्छा।वरिष्ठ समाज सेवी नरेंद्र सिंह टाकुली”तारी ने कहा कि किच्छा में निर्माणाधीन एम्स परिसर में हुए एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक हादसे ने ग्राम खुरपिया के एक गरीब परिवार का चिराग बुझा दिया है। रूप सिंह के युवा पुत्र अजीत के दर्दनाक निधन के समाचार से मन व्यथित और मर्माहत है। यह एक ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है।
एक निर्धन परिवार पर टूटे इस दुखों के पहाड़ की भरपाई दुनिया की कोई भी दौलत नहीं कर सकती, लेकिन दुःख की इस घड़ी में उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारा सर्वोच्च दायित्व है। आज इसी दिशा में कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन और संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ विस्तृत और सख्त वार्ता की है। हमने स्पष्ट कर दिया है कि पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय और समुचित मुआवजा हर हाल में मिलना चाहिए। प्रशासन को यह सीधी चेतावनी है कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की टालमटोल या लालफीताशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गरीब और मजदूर वर्ग के हकों को दबाने का कोई भी प्रयास हमें स्वीकार्य नहीं है। इस पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल, न्याय और उनका वाजिब हक दिलाना हमारा दृढ़ संकल्प है।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।समाज सेवी शलभ सिंह बोहरा ने कहा दुःख और संघर्ष की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से एक चट्टान की तरह खड़े हैं।





