शारदा नदी में बहे दो बच्चों को बचाया पुलिस ने

■शारदा नदी में बहे दो बच्चों को बचाया

■टनकपुर। मां पूर्णागिरि मेला ड्यूटी के दौरान शारदा स्नान घाट टनकपुर में हर्षू पुत्री हरीश कुमार उम्र 12 साल व सगुन पुत्री मुकेश कुमार उम्र 14 साल
पता-थाना शाही, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश को स्नान करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए थे।
जिन्हें बचाव टीम द्वारा सुरक्षित निकाल दिया गया और पर दोनों को परिजनों को सुपुर्द किया गया।
बचाव टीम में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल मनोज राणा, अमित कुमार, दीपक भट्ट, कांस्टेबल जल पुलिस राकेश गिरी, गोताखोर रविंद्र कुमार, पीआरडी जवान सूरज शर्मा व स्थानीय तैराक योगेश कुमार उपस्थित थे





