सीएचसी सितारगंज में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग-सरफराज अहमद”राजू

सीएचसी सितारगंज में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग-सरफराज अहमद”राजू

■सीएचसी सितारगंज में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग-सरफराज अहमद”राजू

■सितारगंज। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके सरफराज अहमद राजू ने सीएमओ को पत्र भेजकर सीएचसी में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बड़ी आबादी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर है। वर्तमान समय में किडनी रोगों से पीड़ित अनेक मरीजों को नियमित रूप से डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है। किन्तु सितारगंज के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को रुद्रपुर, हल्द्वानी अथवा अन्य शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता है।
डायलिसिस के लिए बार-बार दूरस्थ स्थानों की यात्रा करने से मरीजों एवं उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। अधिकांश मरीज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैंए जिनके लिए निजी अस्पतालों में महंगा उपचार कराना अत्यंत कठिन हो जाता है। साथ हीए गंभीर रूप से बीमार मरीजों को आवागमन के दौरान शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

राजू ने मांग करते हुए कहा है कि जनहित एवं मरीजों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सितारगंज के सरकारी अस्पताल में यथाशीघ्र डायलिसिस यूनिट स्थापित कर आवश्यक मशीनें प्रशिक्षित स्टाफ एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की कृपा करें ताकि क्षेत्र के मरीजों को समय पर एवं सुलभ उपचार मिल सके।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page