एआई कार्यशाला के समापन पर बांटे गए प्रमाणपत्र

■एआई कार्यशाला के समापन पर बांटे गए प्रमाणपत्र

■सितारगंज। राधा कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, सितारगंज द्वारा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दो दिवसीय पासपोर्ट टू अर्निंग एआई (आर्टिफिशियल इंटलीजेंस) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में जागरूक करना तथा डिजिटल शिक्षा से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में छात्राओं को एआई तकनीक के विभिन्न उपयोग, डिजिटल टूल्स, ऑनलाइन शिक्षा, साइबर सुरक्षा तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने नई तकनीक को सीखने में विशेष रुचि दिखाई।
कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना पाठक के साथ मिलकर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्थान की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी छात्र-छात्राओं के कौशल विकास हेतु इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।





