अवैध मिट्टी खनन बेखौफ जारी, निर्मलनगर शक्तिफार्म में शिकायत के बावजूद प्रशासन नहीं कर पा रहा कार्रवाई

■अवैध मिट्टी खनन बेखौफ जारी, निर्मलनगर शक्तिफार्म में शिकायत के बावजूद प्रशासन नहीं कर पा रहा कार्रवाई

■सितारगंज। शक्तिफार्म के निर्मलनगर में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। आरोप है कि खनन माफिया देर रात होते सक्रिय हो जाते हैं और रातभर ट्रैक्टर ट्राली व मशीनों से सुबह आठ बजे तक मिट्टी का खनन करते हैं। अवैध रूप से खनन की गई मिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर मुख्य सड़कों पर बेखौफ दौड़ते नजर आते हैं।
इससे चलते सड़क हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रमीणों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप है, जिसके चलते उनके हौसले बुलंद हैं।
खनन विभाग और तहसील प्रशासन पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
कई बार शिकायतें मिलने के बावजूद अवैध मिट्टी खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। लोगों का कहना है कि मामले की शिकायत कई बार प्रशासन से की जाती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस कारण खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध मिट्टी खनन करते हैं।





